Saturday, June 3, 2023
HomeDelhiराजधानी सहित दिल्ली-एनसीआर में हवा के साथ तेज बारिश, फिसला तपमान

राजधानी सहित दिल्ली-एनसीआर में हवा के साथ तेज बारिश, फिसला तपमान

India News(इंडिया न्यूज), Delhi Rains: राजधानी सहित दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर शाम हवा के साथ तेज बारिश हुई। बारिश ने इस भीषण गर्मी में दिल्लीवासियों को राहत दी। आज दोपहर से ही आसमान में बादल छाए थे। IMD ने राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश और तेज हवा की संभावना जताई थी। साथ ही IMD ने कहा है कि इस सप्ताह लोगों को हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद है। चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक से तापमान में गिरावट ने लोगों को राहत दी है।

26 मई को भी सुहावना रहेगा मौसम 

बता दें दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में तकरीबन 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए पहले ही बारिश के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वही आगे बताया कि रात के समय बारिश और आंधी भी आ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि 26 मई को बारिश के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Also Read: Weather Update Today: दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने दी ये सलाह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular