Saturday, June 3, 2023
HomeViralDelhi Metro: दिल्ली मेट्रो में बंदर घुसने; यात्रियों के साथ सफर करने...

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में बंदर घुसने; यात्रियों के साथ सफर करने का पुराना वीडियो वायरल

India News(इंडिया न्यूज),monkey in delhi metro: दिल्ली मेट्रो इन दिनों अतरंगी कारणों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दिनों मेट्रो में लोगों ने एक से बढ़कर एक कारनामे किए। हर दिया नया बवाल देखने के बाद DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) को भी गाइडलाइन्स जारी करनी पड़ी। यह नहीं, इससे यात्रियों को काफी ज्यादा परेशान होना पड़ा और लाख कोशिशों के बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

अब ऐसे में इन दिनों दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक रोचक विडियो वायरल हो रहा है। सोचिए अगर अचानक एक बंदर मेट्रो में दाखिल हो जाए तो नजारा कैसा होगा? अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी सिक्योरिटी के बीच ऐसा होना नामुमकिन है। पर भैया… ये दिल्ली मेट्रो हैं, इसमें ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली मेट्रो में बंदर घुसने का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, ये क्लिप पुरानी है, जिसे लोग दोबारा देखना पसंद कर रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बंदर मेट्रो के अंदर लगे पोल पर चढ़ जाता है। फिर स्लाइड करते हुए नीचे उतर कर आगे बढ़ता है और गेट की तरफ चला जाता है। सीट पर बैठे लोग उसे देखते हैं लेकिन कोई टस से मस नहीं होता। बंदर कुछ देर आगे पीछे चलने के बाद एक शख्स के बगल में सीट पर जाकर आराम से बैठ जाता है। फिर वहां से उठकर बाहर का नजारा देखने लगता है।

इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किये हैं। एक यूजर ने लिखा,” दिल्ली मेट्रो में मंकी”। एक अन्य यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो का एक और धमाका।  तीसरे ने लिखा- इंसानों के बाद अब मेट्रो में जानवरों का जलवा।

यहां देखें वीडियो: 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular